भरगामा: भरगामा में सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर, मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे
भरगामा प्रखंड में 23 जनवरी को मनाए जाने वाले सरस्वती पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और रचनात्मकता का माहौल बन गया है। पूजा की तिथि नजदीक आते ही स्थानीय मूर्तिकार मां सरस्वती की प्रतिमाओं को आकर्षक और सजीव रूप देने में पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं।