हनुमानगढ़: टाउन के वाल्मीकि चौक के पास नगर परिषद की टीम ने बिना निर्माण स्वीकृति के दुकान का निर्माण करने पर सामान किया जब्त
टाउन के वाल्मीकि चौक पर नगर परिषद ने बुधवार को बिना स्वीकृति के दुकान का निर्माण करने पर सामान जब्त करने की कार्यवाही की। दोपहर बाद मौके पर पहुंची टाउन नगर परिषद टीम ने निर्माण स्वीकृति के दस्तावेज मांगे। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नगर परिषद ने निर्माण कार्य को रुकवाया और सामान को जब्त किया।