हनुमानगढ़: आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कई गांवों में दबिश देकर 4500 लीटर लाहन व 7 कच्ची भट्टियों को किया नष्ट
हनुमानगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब कारोबार करने वाले कई गांवों में दबिश देकर 4500 लीटर लहन नष्ट कर 7 कच्ची भट्ठियों को ध्वस्त किया है। बता दे की आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार विभाग की टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस संबंध में आबकारी विभाग में अभियोग दर्ज किए गए हैं।