हनुमानगढ़: जंक्शन में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर लोगों को भयभीत करने के मामले में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर आमजन को भयभीत करने के मामले में पुलिस ने ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी हनुमानगढ़ जंक्शन की बिहारी बस्ती का निवासी है। मिली जानकारी अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।