विद्युत विभाग की लापरवाही कभी भी लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। इसकी वजह जंक्शन के वार्ड 49 में गांधीनगर अण्डरपास के पास पिछले लम्बे समय से बिजली की तारों का झूलना है। किसी भी खड़े व्यक्ति का हाथ इन तारों को छू सकता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।