हनुमानगढ़: जंक्शन में पीडब्ल्यूडी ऑफिस में घुसकर एक्सईएन को बंधक बनाकर कार्यालय में ताला लगाया, जान से मारने की दी धमकी
हनुमानगढ़ में पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने सरकारी कार्यालय में घुसकर अधिकारियों को बंधक बना लिया।अधिशाषी अभियंता अनिल अग्रवाल अपने कार्यालय में खण्डीय लेखाधिकारी और अन्य कर्मचारियों के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति कार्यालय में घुस आया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।