हनुमानगढ़: जंक्शन में बहनों की सुरक्षा-सम्मान पर्व के तहत आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस का आयोजन, 501 रुपए की छाता और मिठाई भेंट
आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस” का जिला स्तरीय कार्यक्रम जंक्शन स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में गरिमामयी माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने की। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया।