प्रतापगढ़: गधियावा गांव में शादी के 3 माह बाद विवाहिता की जहर से हुई मौत, पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना अंतर्गत बनकट नगईपुर गांव निवासी कमलेश वर्मा ने आसपुर देवसरा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी काजल उर्फ रानी की शादी बीते 8 मई 2026 को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावा गांव निवासी निखिल पटेल पुत्र रामकुमार के साथ की थी। शादी में दहेज कम देने की बात को लेकर विवाहिता को पति सास ननद आदि प्रताड़ित कर रहे