अमरिया: थाना जहानाबाद क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, बाइक पेड़ से टकराई, 65 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत
तहसील अमरिया के थाना जहानाबाद क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। अमरिया करगैना परेवा वैश्य नहर मार्ग पर साइफन पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मृतक की पहचान थाना बहेड़ी क्षेत्र के मंसाराम के रूप में हुई है, जो एक रिश्तेदारी से लौट रहे थे।