सरैया: खैरा गांव में अपने ही जमीन पर रह रहे व्यक्ति को दी जा रही धमकी, पीड़ित ने एसडीपीओ को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में अपने ही जमीन पर 10 वर्षों से रह रहे व्यक्ति को गांव के दबंग द्वारा खाली करने को लेकर धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर पीड़ित सरैया एसडीपीओ को लिखित आवेदन दिया है, न्याय की गुहार लगाई है ।वही आवेदन में बताया है कि 10 वर्षों से हम उसे जमीन पर एक किराना दुकान और चक्की चला रहे हैं, अब वह जबरदस्ती जमीन को हरपना चाह रहा है।