भदोही: चौरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के कांधिया क्रासिंग के पास सोमवार की सुबह एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शख्स की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक काले रंग का कोट पेंट पहने हुए हैं।