भदोही: दुर्गागंज में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
दुर्गागंज क्षेत्र अंतर्गत दुर्गागंज तिराहा पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक अनिल तिवारी पुत्र रमाशंकर तिवारी निवासी कुंवरपुर थाना पवार जनपद जौनपुर की मौत हो गई। अनिल तिवारी अपनी बहू अंजली तिवारी और पोती शिवांगी तिवारी के साथ गोपीगंज से अपने घर वापस जा रहे थे तभी रास्ते में ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।