सैदपुर: बेनी सिंह इंका के 1600 बच्चों का हाथी-घोड़े संग जुलूस, सैदपुर में पूर्व विधायक ने की आगवानी
लच्छीपुर स्थित बेनी सिंह इंटर कॉलेज ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा भव्य और विशाल कार्यक्रम आयोजित किया, जिसे देखने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। विद्यालय के डेढ़ हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने लगभग एक किलोमीटर लंबा पैदल जुलूस निकालकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बना दिया। जुलूस में हाथी और घोड़ों के साथ विंटेज कारें आकर्षण का केंद्र रहीं।