झालरापाटन: अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना अमृता सिंह ने राजकीय आवासीय विद्यालय में कुचिपुड़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी
झालरापाटन में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे स्पिक मेंके की कार्यशाला एवं प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय आवासीय विद्यालय और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों के समक्ष हैदराबाद से आईं अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना अमृता सिंह ने कुचिपुड़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत 'पग घुंघरू बांध मीरा नाची रे' भजन से हुई।