झालरापाटन: नई आबकारी नीति का विरोध, झालावाड़ जिले में शराब की दुकानें 2 घंटे के लिए रहीं बंद
झालावाड़ जिले में मंगलवार को नई आबकारी नीति के विरोध में शराब ठेकेदारों ने बड़ा प्रदर्शन किया। जिले की सभी 160 शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह से बंद रहीं। लिकर कॉन्ट्रैक्टर यूनियन के अध्यक्ष विवेक सिंह हाड़ा के अनुसार, ठेकेदारों की प्रमुख मांगें हैं - नई नीति में लागू किए गए क्लस्टर सिस्टम को खत्म किया जाए।