झालरापाटन: झालावाड़ के धोकडे के बालाजी इलाके में विवाहिता ने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की
झालावाड़ के धोकडे बालाजी इलाके में एक विवाहिता नंद कंवर ने अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात की है, मंगलवार सुबह 11:00 बजे कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं है। कोतवाली पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के समय विवाहिता घर पर अकेली थी।