निज़ामाबाद: सरायमीर साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से गलत UPI ट्रांजेक्शन के ₹2000 पीड़ित के खाते में कराए वापस
आजमगढ़ जनपद के थाना सरायमीर की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलत UPI ट्रांजेक्शन के माध्यम से दूसरे खाते में चली गई 2 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित को वापस दिलाई है नन्दाव निवासी अबू हमजा पुत्र मोहम्मद खालिद ने 15 जनवरी 2026 को गलती से 2 हजार रुपये एक गलत UPI नंबर पर भेज दिए थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।