बौंसी: पंजवारा चेक पोस्ट पर पुलिस ने 11 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
Bausi, Banka | Dec 28, 2024 पंजवारा चेक पोस्ट से पुलिस ने शनिवार करीब 12:00 बजे 11 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान जगतपुर निवासी राकेश रोशन के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जांच के दौरान बाइक सवार को रोककर तलाशी लेने पर उसके डिक्की से 11 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।