देवघर: बाजला चौक से एंबुलेंस ने एक अज्ञात व्यक्ति को घायल अवस्था में पहुंचाया सदर अस्पताल, इलाज जारी
नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक से एंबुलेंस ने एक अज्ञात व्यक्ति को घायल अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने घायल का इलाज कर भर्ती कर दिया है, स्थानीय लोगों ने बताया कि इस व्यक्ति को नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक में घायल अवस्था में देखा गया, वहीं उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, पुलिस जांच कर रही है, घायल का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।