देवघर: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक में कार के धक्के से टोटो सवार महिला की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक में कार और टोटो के भिड़ंत में टोटो पर सवार महिला की मौत हो गई, महिला को सदर अस्पताल लाया गया, जहा चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत्य घोषित कर दिया और मामले की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी के पुलिस को दे दी, पुलिस शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया। वही शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।