देवघर: सारठ थाना क्षेत्र के सारठ बाजार में अज्ञात बाइक के धक्के से एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी।
सारठ थाना क्षेत्र के सारठ बाजार में अज्ञात बाइक के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, इसके बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया है, घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रोहित ठाकुर अपने बाइक पर सवार होकर बाजार के लिए निकला था, तभी यह घटना घट गई।