कालपी: कालपी में डीएम, एसपी और एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर ईद-उल-फितर की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया
Kalpi, Jalaun | Mar 31, 2025 कालपी नगर में सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे ईद उल फितर की नमाज को लेकर डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार एवं एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा पहुंचे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई, इस दौरान डीएम एसपी और एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए है।