कालपी: कदौरा विकासखंड के ग्राम छौंक में डीएम ने गौवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Kalpi, Jalaun | Mar 30, 2025 कालपी तहसील एंव कदौरा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम छौंक में स्थित गौवंश आश्रय स्थल का रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे डीएम राजेश कुमार पांडेय ने औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, गौवंश आश्रय स्थल में कुल 138 गौवंश मौजूद मिले।