कालपी: आटा व चुर्खी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, की विधिक कार्यवाही
Kalpi, Jalaun | Mar 31, 2025 आटा एंव चुर्खी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आटा थाने में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त देवीदीन यादव पुत्र रामनारायण और दिलीप कुमार पुत्र जगनमोहन निवासीगण आटा को कस्बे से ही गिरफ्तार करते हुए सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे जानकारी दी है, वहीं पुलिस ने पकड़े गए दोनों गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की है।