कालपी: ग्राम जोल्हूपुर में अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर मारकर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 30, 2025 कालपी क्षेत्र के ग्राम जोल्हुपुर निवासिनी कवानो ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि ग्राम जोल्हुपुर में 5 नवंबर 2024 को महेंद्र सिंह समेत 4 लोगों ने अज्ञात वाहन से मेरे पति बब्लू उर्फ बल्ला सिंह को जान से मारने की नियत से उनकी बाइक में टक्कर मारकर हत्या कर दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर रविवार दोपहर करीब 1 बजे जानकारी दी है।