कालपी: छौंक में राजकीय गेहूं क्रय केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, केंद्र के बाहर नाली साफ न होने पर जताई कड़ी नाराजगी
Kalpi, Jalaun | Mar 30, 2025 कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम छौंक में रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे डीएम राजेश कुमार पांडेय ने राजकीय गेहूँ क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान डीएम ने कांटे की तौल को देखा जो सही पाया गया, क्रय केंद्र परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए, वही क्रय केंद्र के बाहर की नाली साफ न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सचिव को निर्देश दिए है।