सारठ: दलदली प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर की चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
दलदली प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की शिकायत प्रधानाध्यापिका बीणा वसंती मुर्मू ने शनिवार दोपहर 2 बजे थाने में की है। बताया कि सुबह सहायक अध्यापक से घटना की जानकारी होने पर वो विद्यालय आकर जानकारी ली। जिसमें बायोमेट्रिक डिवाइस, बच्चों के खेल के समान, जरूरी कागजात आदि चोरी हुई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है