रजौन: रजौन पुलिस ने डकैती मामले के कुख्यात अपराधी को राजावर से गिरफ्तार किया, अपराधी अमरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है
Rajaun, Banka | Apr 30, 2025 रजौन पुलिस ने बुधवार की संध्या करीब 4:30 बजे 10 साल से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी राजेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । राजेश यादव अमरपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव का रहने वाला है । वह सुरेश यादव का बेटा है। उस पर रजौन थाना में डकैती सहित कई मामले दर्ज हैं ।