रजौन: कठचातर गांव में 651 कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ
Rajaun, Banka | Apr 28, 2025 सोमवार को रजौन प्रखंड अंतर्गत कठचातर गांव में 651 कलश शोभायात्रा के साथ श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ कथा का धूमधाम से शुभारंभ हुआ ।इस कलश शोभा यात्रा में 651 महिलाएं एवं कन्याएं सर पर कलश धारण कर शामिल हुई ।सोमवार की संध्या भ्रमण के बाद 4:00 कलश का स्थापना की गई।