रजौन: धर्मायचक गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो भाई गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Rajaun, Banka | Apr 27, 2025 रजौन थाना क्षेत्र के धर्मायचक गांव में आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई । इसमें दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । गांव के नवीन कुमार दास ने बताया कि गांव के ही आठ लोग अचानक लाठी डंडे और लोहे के रॉड से लैस होकर आए । गाली-गलौज करने लगे । विरोध करने पर सभी ने लाठी डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया । घटना रविवार संध्या करीब 5:00 बजे सामने आया है।