समस्तीपुर: नगर थाना इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने दी जानकारी
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि रविवार के दिन नगर थाना इलाके में एक अज्ञात शव मिला है। सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। उन्होंने बताया की घटना के बारे में पूरी जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।