समस्तीपुर: रेवड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग जख्मी
खानपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ा गाँव मे शनिवार की रात्री आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों मे हुई मारपीट मे पांच लोग जख्मी। एक पक्ष से गीता देवी, सीता देवी, सन्नी कुमार वही दूसरे पक्ष से भीम सहनी व नकुल कुमार जख्मी हो गये।सभी जख्मी ईलाज के लिए पहुंचे सदर अस्पताल जहाँ डॉक्टर व स्वाथ्य कर्मी के द्वारा किया जा रहा उपचार।