समस्तीपुर: मिशन अरुणोदय के तहत समस्तीपुर में 12वीं बार चोरी व गायब हुए लगभग 30 लाख रुपए की 29 मोटरसाइकिल बरामद कर धारकों को सौंपा
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि मिशन अरुणोदय के तहत चोरी एवं गायब हुए लगभग 30 लाख के 29 मोटरसाइकिल बरामद कर आज धारकों को सोपा गया है। उन्होंने बताया है कि जनवरी 2023 से अब तक 4 करोड़ 23 लख रुपए का 502 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। मोटरसाइकिल मिलने के बाद धारकों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखा गया है।