समस्तीपुर: जिले के सभी पंचायतों में आओ सजाऐं अपना बूथ के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
स्विप कार्यक्रम के तहत जिले के सभी पंचायतों में मनरेगा मजदूरों एवं कर्मियों के द्वारा आओ सजाऐं अपना बूथ के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मतदान केंद्रों की साफ सफाई दीपप्रज्वलन एवं संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी कार्यक्रम पदाधिकारीयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।