प्रतापगढ़: मुंबई से घर लौट रहे डेईडीह धौरहरा गांव के युवक की ट्रेन से अचानक हुई गुमशुदगी, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा गांव का एक युवक मुंबई से घर लौटते समय लापता हो गया है। युवक के परिजनों ने रविवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अनहोनी की आशंका जताई है। झारखंड तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा संदीप तिवारी रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई के पालघर में रहता था। संदीप 7 मई को मुंबई पालघर से ट्रेन पकड़कर अपने घर के लिए