अमानगंज: ग्राम पंचायतों की जनसुनवाई में आए 724 आवेदन
ग्रामवासियों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशानुसार एवं शासन की मंशानुरूप सुशासन के जरिए आमजनों की समस्याओं के तत्काल निराकरण और ग्रामवासियों की सुविधा के दृष्टिगत प्रत्येक मंगलवार को जिले के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरूआत की गई है,