अमानगंज: वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन 8 जुलाई से 28 जुलाई तक, अमानगंज तहसीलदार ने दी की जानकारी
अमानगंज तहसीलदार आशुतोष मिश्र ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए आगामी 8 से 28 जुलाई तक वायु सेना भर्ती की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन होंगे। भर्ती के इच्छुक आवेदक भर्ती के लिए जारी विज्ञापन और शैक्षणिक योग्यता इत्यादि के संबंध में अधिक जानकारी वेबसाइट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।