अमानगंज: 12 सितंबर को जारी किया जाएगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: अमानगंज तहसीलदार
Amanganj, Panna | Jun 30, 2024 ---- मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची एक जनवरी 2024 की संदर्भ तारीख के आधार पर बनाई जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 सितंबर 2024 को होगा।