सिराथू: गांजे की तस्करी करने जा रहे युवक को रामपुर धमावा टावर के पास से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ किया गया गिरफ्तार
शनिवार को कौशांबी के थाना सैनी क्षेत्र के रामपुर धमावा गांव के रहने वाले एक शख्स को रामपुर धमावा टावर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुआ युवक बचौली सिंह रामपुर धमावा का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गंजे की बरामदगी के बाद पुलिस ने इस पर एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज करते हुए माननीय न्यायालय चालान कर दिया है