सिकंदरा: सिकंदरा में सर्विस रोड पर डग्गामार वाहनों का कब्जा, रोक के बावजूद धड़ल्ले से निकल रहे भारी वाहन, ट्रैफिक नियम बेअसर
सिकंदरा कस्बे के बिरहाना ओवरब्रिज के पास कानपुर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर ऑटो, मैजिक समेत अन्य डग्गामार वाहन चालक आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे सर्विस रोड से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से जाम की स्थिति भी बन रही है। वहीं सिकंदरा से झींझक मार्ग पर जिला प्रशासन की