राजपुर: शिक्षा की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर, 10 साल पुराने आईटीआई कॉलेज पर मंडराया संकट
बलरामपुर जिले में सरकारी जमीनों पर फर्जी पट्टों का खेल आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है? सवाल इसलिए क्योंकि अब आरोप सिर्फ खाली पड़ी जमीनों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा संस्थानों की जमीन भी कथित भू-माफियाओं के निशाने पर है। ताजा मामला ग्राम पंचायत करजी का है, जहां पिछले करीब दस सालों से संचालित आईटीआई कॉलेज और छात्रावास की जमीन पर एक व्यक्ति ने पट्टा दिखाक