पटियाली कस्बा के मोहल्ला काजी निवासी 30 वर्षीय इमरान कुरैशी का सोमवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। उनके इंतकाल की खबर फैलते ही परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। इमरान ढाई वर्ष पूर्व पेड़ से गिरकर घायल हुए थे, इमरान ने वर्षों बाबा हाजी हरवेन शाह दरगाह की खिदमत की।