सवालों से सीख, संवाद से समझ और सपनों को नई उड़ान…
‘संकल्प फिफ्टीन’ में सोनहत के बच्चों ने एक दिन में शासन को करीब से जाना—शासकीय कार्यालयों का भ्रमण किया, कलेक्टर एवं अधिकारियों से सीधे संवाद किया, सड़क सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा को समझा, करियर व स्वरोजगार पर चर्चा की और कोरिया की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ाव महसूस किया।
कार्यक्रम के बाद बच्चों ने साझा किया अपना अनुभव—
“यहाँ हमें करियर गाइडलाइन मिली और टीम वर्क के बारे में भी अच्छे से जानने का अवसर मिला।”
कलेक्टर बंगले में खेल, बातचीत और सहज संवाद के बीच बच्चों ने सिर्फ सवाल पूछे ही नहीं, बल्कि अपने सपनों और भविष्य की राह पर भी खुलकर बात की।
एक दिन, कई सीख… और सपनों को नई दिशा।
#SankalpFifteen #SevaSankalpAbhiyan #CareerGuidance #TeamWork #SankalpSeSeekh
2 views | Korea, Chhattisgarh | Sep 29, 2026