बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण सम्पन्न
कोरिया जिले के नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
बैकुण्ठपुर के 20 एवं शिवपुर-चरचा के 15 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित प्रवर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया। महिला आरक्षण का भी प्रावधान रखा गया।
आरक्षण प्रक्रिया कलेक्टर एवं विहित अधिकारियों की उपस्थिति में पारदर्शी एवं नियमानुसार सम्पन्न हुई।
#KoreaDistrict #Baikunthpur #ShivpurCharacha #WardReservation #DistrictAdministrationKorea