अररिया: अमृत भारत योजना के तहत विकसित हो रहा अररिया कोर्ट जंक्शन, फिर भी मूलभूत सुविधाओं का इंतजार
Araria, Araria | Jul 8, 2026 अमृत भारत योजना के तहत अररिया कोर्ट जंक्शन का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। स्टेशन पर आधुनिक सिग्नल व्यवस्था सहित कई विकास कार्य चल रहे हैं। इसके बावजूद यात्रियों को अब भी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है।स्टेशन पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से रात में अंधेरा रहता है और बिजली कटने पर यात्रियों को सुरक्षा की चिंता सताती है।