रामगंजमण्डी: चेचट थाना पुलिस ने 4 चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल हुआ बरामद
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने बुधवार देर रात नारंगी चोरी के मामले फरार 4 चोरों को चेचट से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने चोरों से चुराया गया माल भी बरामद किया है। कोटा ग्रामीण पुलिस मुख्यालय से गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। बता दे कि चोरो ने 50 कैरिड नारंगी सहित पिकअप को चुरा लिया था।