रामगंजमण्डी: खैराबाद धाम से 7 शिवभक्तों ने उज्जैन महाकालेश्वर के लिए पदयात्रा शुरू की, महाशिवरात्रि उज्जैन में मनाएंगे
रामगंजमंडी में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे महाशिवरात्रि को लेकर खैराबाद धाम से शिवभक्त उज्जैन महाकालेश्वर तक पदयात्रा शुरू की। 7 शिव भक्त धर्म ध्वजा के साथ निकले। जो 5 दिन की पदयात्रा पूरी कर उज्जैन महाकालेश्वर पहुंचेगे। जहाँ शिवभक्त उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में ही महाशिवरात्रि मनाएंगे।