रामगंजमण्डी: किसान संघ ने कृषि उपज मंडी बंद का फैसला वापस लिया, मंडी प्रशासन ने 1 माह में किसानों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया
रामगंजमंडी में भारतीय किसान संघ ने शहर की कृषि उपज मंडी को 22 फरवरी से अनिश्चित कालीन बंद का एलान किया हुआ है। इसे अब वापस ले लिया गया है। सोमवार शाम करीब 4 बजे कृषि उपज मंडी सचिव जवाहर लाल नागर और भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मण्डल के बीच बैठक आयोजित हुई। जिसमे कृषि उपज मंडी सचिव ने प्रतिनिधि मण्डल की मांगो को 1 माह में पूरा करने का आस्वाशन दिया है।