रामगंजमण्डी: मोड़क में ऑनलाइन सट्टा चलाते तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया, ₹10460 बरामद, मोबाइल भी जब्त
रामगंजमंडी के मोड़क थाना पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5 बजे अवैध सट्टा खाईवालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कस्बे के अलग अलग जगह से तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10,460 रुपए जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। वही मोबाइल भी जब्त किए है।