रामगंजमण्डी: हर गांव सफाई अभियान के तहत खंड विकास अधिकारी ने चेचट और मोड़क में करवाई सफाई, पॉलीथिन जब्त करने की कार्रवाई की
रामगंजमंडी के चैचट और मोड़क में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर गांव साफ सफाई अभियान की शुरुआत की गई। जिसे लेकर खंड विकास अधिकारी समय सिंह मीणा ने दोपहर करीब 2 बजे मोती नगर से सफाई अभियान शुरू किया जो पुराना थाना, ब्राह्मणों की चौकी, छिपो का अखाड़ा अहीर मोहल्ला से राम द्वारा तक चलता रहा। कई जगह लगे कचरे के ढेर फेंके गए।